Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कुड़मी आंदोलन से जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रुकीं

Advertisement
Advertisement

पटना-रांची जनशताब्दी व वर्दमान-हटिया पैसेंजर बोकारो में रुकी

Bokaro : कुड़मी समाज ने आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर मुरी व गोमो जंक्शन पर रेल पटरी को जाम कर दिया. जिससे बोकारो रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन 20 सितंबर की दोपहर से प्रभावित हो गया. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस 11.10 बजे बोकारो पहुची थी, जिसे यही पर रोक दिया गया. वर्दमान-हटिया पैसेंजर को भी यही रोक दिया गया है. दोनों ट्रेनें मूरी में लगी जाम की वजह से आगे नहीं जा पा रही हैं। मालूम हो कि दुमका-रांची इंटरसिटी को बोकारो से रांची के लिए निर्धारित समय पर रवाना किया गया था, लेकिन वह मुरी से ठीक पहले तुलिन स्टेशन पर खड़ी कर दी गई है. ठीक इसके बाद हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस को भी रांची के लिए रवाना किया गया था, इस ट्रेन को झालदा स्टेशन पर रोक दिया गया है. वही धनबाद से चलकर एलेप्पी एक्सप्रेस को चंद्रपुरा के रास्ते रांची होकर चलाया गया.

हेल्प डेस्क में लगी यात्रियों की भीड़

[caption id="attachment_762948" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Help-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सहायता काउंटर पर लगी भीड़[/caption] इस जाम के कारण रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी है. यात्री अपने-अपने ट्रेन को लेकर परेशान नज़र आ रहे थे. खास कर बोकारो से दक्षिण भारत जाने वाले यात्री परेशान थे. धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस को अचानक चंद्रपुरा से दूसरी लाईन से भेजे जाने के बाद यात्रियों में नाराजगी देखी गई. वही रेलवे के बने हेल्प डेस्क में भी लोगों की भीड़ लगी थी, जबकि शाम को आने वाली नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी 2 बजे तक गया जंक्शन में ही खड़ी थी. इधर, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी थी. यह">https://lagatar.in/bermo-sanatan-is-eternal-it-will-remain-alive-in-future-also-saryu-rai/">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : सनातन चिर पुरातन है, यह आगे भी जीवंत रहेगा – सरयू राय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही