Search

 
 
 

बोकारो : सुरक्षाबलों को देख भागे माओवादी, एक बंदूक बरामद

 

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के रहने के ठिकाने को किया ध्वस्त

Bokaro : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कमांडर बिरसेन उर्फ चंचल एवं उसके साथियों के झुमरा पहाड़ी क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली. सूचना को गंभीरता से लेते हुये सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर एवं जिला पुलिस बल के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. गुरुवार की शाम को ललपनिया थानेदार और झारखंड जगुआर एजी-15 की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान ग्राम लालगढ़ टोला लईयोगढ़ा पार करने के दौरान जंगल की तरफ से एक फायरिंग की आवाज आयी. टीम ने माओवादियों का पीछा किया, मगर जंगल का लाभ उठाकर सभी भाग निकले. छापेमारी के दौरान टीम को जंगल में एक भरठुआ बंदुक मिला. शुक्रवार की सुबह CRPF 26BN C-Coy के सहायक कमांडेंट एवं रहावन ओपी की टीम ने झुमरा पहाड़ के जंगल में नक्सलियों के छिपने के ठिकाने का पता लगाया. जिसे टीम ने विनष्ट कर दिया. एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

छापामारी अभियान में ये रहे शामिल

सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट प्रभात कुमार, झारखंड जगुआर के इंस्पेक्टर  जगदेव पाहन तिर्की, ललपनियां ओपी प्रभारी शशि शेखर कुमार, रहावन ओपी प्रभारी जय प्रकाश एक्का, चतरोचट्टी थाना प्रभारी दीपक कुमार राना, महुआटांड़ थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव व सशस्त्र जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लव">https://lagatar.in/after-love-jihad-land-jihad-in-jharkhand-pratul-shahdev-2/">लव

जिहाद के बाद झारखंड में लैंड जिहाद- प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही