Search

 
 
 

बोकारो : वोट बहिष्कार को लेकर चतरो चट्टी थानाक्षेत्र में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी

 
Bokaro : बेरमो अनुमंडल के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुर्कनालो में शनिवार देर रात माओवादियों ने पोस्टर चिपका कर फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कर्री पंचायत के कुर्कनालो में पोस्टरबाजी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पोस्टरों को हटाया. इसमें माओवादियों ने आम लोगों के नाम प्रेषित पत्र में वोट वहिष्कार करने का ऐलान किया है. उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा माओवादी की तरफ से जारी किये गए पोस्टर में लिखा है कि सशस्त्र संघर्ष के जरिये जल, जंगल और जमीन पर जनता का अधिकार क़ायम करें. ग्रामीण क्षेत्र में तमाम पुलिस कैंप को अविलंब ग्रामीणों को वापस करो, गली-गली में शोर है, वोट लड़ने वाले सभी नेता चोर हैं, चुनावी मौसम छाया है, चुनावी मेढक आया है. तमाम राजनीतिक वंदियों को अविलंब रिहा करने की भी मांग की गई है. इधर तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पोस्टरबाजी की घटना से एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल है. पोस्टरबाजी की पुष्टि चतरोचट्टी थाना प्रभारी ने की है. माओवादियों द्वारा कई पर्चा भी छोड़ा गया है, जिसे उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा माओवादी की तरफ से जारी किया गया है. पत्र में 18वीं लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए नव जनवादी भारत के निर्माण में अपनी भूमिका बढ़ाने का संदेश भी लिखा है. पत्र में लिखा गया नरेंद्र मोदी विकसित भारत बनाने का सपना दिखा रहे हैं. वास्तव में यह हिंदू राष्ट्र होगा, नया संविधान बनकर मनुवादी संहिता बनाने की बात हो रही है. पत्र में लिखा गया है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री की दशा दिख रहा है तो जनता की क्या दशा होगी, इसका सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही