Bokaro : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को सखी वन स्टाप सेंटर को लेकर जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की. बैठक में एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तीश्री जी., एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीएलएसए सचिव निभा रंजन लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मेनका, सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद उपस्थित थे. बैठक में डीसी ने वर्तमान में संचालित सखी वन स्टाप सेंटर की जानकारी ली. संचालन में आ रही समस्याओं के संबंध में पूछा, जिस पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी. बताया कि पीड़ित महिलाओं के अस्थायी आवासन को लेकर समस्या आ रही है. इस पर डीसी ने डीएसडब्ल्यूओ और डीएलएसए सचिव को सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लेकर चिन्हित करने को कहा. संचालन में मानव संसाधन की कमी को लेकर डीसी ने कहा कि एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मार्च माह तक एजेंसी का चयन कर मानव संसाधन की कमी को दूर कर लिया जाएगा. उन्होंने नव निर्मित वन स्टाप सेंटर के कमरों का आवंटन करने का डीएसडब्ल्यूओ को निर्देश दिया. सेंटर में एसएचओ महिला अधिकारी व एएनएम व अन्य को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिया. इससे पूर्व सभी स्टेक होल्डर्स के प्रतिनिधियों के बीच सखी वन स्टाप सेंटर के रोल के संबंध में विस्तार से बताया गया. कार्यरत गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि ने विस्तार से सेंटर के कार्य दायित्व व उससे संबंधित स्टेक होल्डर्स के कार्य व दायित्व से अवगत कराया. मौके पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुदीप एक्का, बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल संरक्षण कमेटी के सदस्य, महिला थाना प्रभारी, महिला पर्यवेक्षक, सीडीपीओ, एनजीओ के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-workers-demonstrated-for-their-demands/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
बोकारो : पीड़ित महिलाओं के लिए एएनएम ट्रेनिंग होस्टल को करें चिन्हित : डीसी

Leave a Comment