Search

 
 
 

बोकारो : उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए अविलंब करें भूमि चिह्नित : डीडीसी

 
Bokaro : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीडीसी कीर्तीश्री जी. ने मंगलवार को जिले के सभी अंचलाधिकारियों, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में वित्तीय वर्ष 22-23 के तहत राज्य से उप स्वास्थ्य केंद्रों (एसएचसी) के भवन निर्माण को लेकर उपलब्ध सूची पर विस्तृत चर्चा की. डीडीसी ने पेटरवार, गोमिया, बेरमो, कसमार, जरीडीह, चास, चंदनकियारी, जरीडीह और नावाडीह में प्रखंडवार वैसे उप स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी ली, जहां भवन काफी जर्जर स्थिति में है. उन्होंने अंचलाधिकारियों व प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारियों से. कहा कि जहां भवन की स्थिति काफी जर्जर है, उसे सूची में शामिल करते हुए राज्य को स्वीकृति के लिए प्रतिवेदन भेजें. साथ ही वैसे एसएचसी जिसका भवन जर्जर है और राज्य से प्राप्त सूची में नाम अंकित है, उसके लिए संबंधित अंचलाधिकारियों को अविलंब भूमि चिह्नित कर कार्यालय को प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा. इसके अलावा उन्होंने जिला परिषद व 15वें वित्त आयोग के तहत निर्माणाधीन सीएचसी भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की. सभी प्रखंड व अंचलों में डीएमएफटी के तहत निर्मित होने वाले 100 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित कर 20 जनवरी तक प्रतिवेदन जमा करने को कहा. बैठक में बेरमो सीओ मनोज कुमार, गोमिया सीओ संदीप कुमार, चास सीओ दीलीप कुमार, कसमार सीओ प्रदीप शुक्ला, पेटरवार सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/bokaro-dc-inspected-evm-warehouse-2/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही