Search

 
 
 

बोकारो : सेक्टर-4 में जहर खाने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों केस

 
भाई ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोपी फरार Bokaro : बोकारो के सेक्टर- 4 थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वार्टर नंबर- 2212 की रहने वाली रीना देवी की जहर खाने से मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर जान मारने का आरोप लगाया है.  28 वर्षीय मृतका रीना देवी अपने ससुराल में रहती थी. बीती रात उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतका के भाई रितेश कुमार ने कहा कि मेरी बहन का विवाह सेक्टर 4/ई के रहने वाले संजय कुमार चौधरी से 2017 में हुआ था. उसी समय से मेरी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. मेरी बहन ने कई बार दहेज मांगने से संबंधित सूचना मुझे दी थी. परंतु, मैंने अपने बहन-बहनोई को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था. लेकिन बीती रात मुझे सूचना मिली कि मेरी बहन ने जहर खा लिया है. मैं उसके ससुराल पहुंचा और पाया कि मेरी बहन तड़प रही थी और ससुराल वालों ने उसे अस्पताल भी नहीं पहुंचाया था. मैंने आनन-फानन में अपनी बहन को बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मृतका के ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं. मृतका के भाई ने मामले की लिखित शिकायत देकर सेक्टर 4 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन जुटी है. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-tribute-paid-to-cpm-leader-by-bowing-the-flag-in-jarangdih/">बेरमो

: जारंगडीह में झंडा झुकाकर सीपीएम नेता को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही