Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में विवाहिता ने लगाई फांसी

 

पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

Bokaro : कसमार थाना क्षेत्र के दांतू में विवाहिता पूनम देवी (30 वर्ष) ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. पूनम दांतू निवासी रेलकर्मी राम कुमार नायक की पत्नी थी. उसे एक 5 वर्ष का बेटा व साढ़े तीन साल की बेटी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की. इधर, मृतका के पिता सुभाष चंद्र महतो ने कसमार थाना में मामला दर्ज कराते हुए ससुरालवालों पर दहेज में नकद रुपए व चार पहिया वाहन के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के रानीपोखर निवासी सुभाष चंद्र महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह 19 अप्रैल 2017 को रामकुमार नायक से की थी. शादी के एक साल बाद से ही उस पर दहेज में रुपये और चार चक्का वाहन मायके से लाने का दबाव बनाया जाता था. इसको लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. 15 जनवरी को उसकी बेटी ने फोन कर कहा था कि पति राम कुमार नायक, ससुर विभूति नायक, सास शांति देवी, बहनोई दीपक कुमार साहू व ननद नीतू देवी ने उसके साथ मारपीट की है. मायके से पैसे व चार चक्का वाहन नहीं लाने पर उनलोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी. थाने में दिए आवेदन में पिता ने कहा कि 15 जनवरी की रात 9 बजे दामाद ने फोन कर बताया कि पूनम की तबियत खराब है. इलाज के लिए जैनामोड़ में डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं. एक घंटे बाद 10 बजे रात को फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी. इसके बाद पिता अपने सगे संबंधियों के साथ दांतू पहुंचे तो देखा कि बेटी जमीन पर मरी पड़ी थी. उसके गले में रस्सी के निशान थे. उसने दामाद के बहनोई दीपक साहू को बेटी की हत्या का मुख्य सजिशकर्ता बताया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-found-guilty-decision-on-punishment-to-be-taken-on-wednesday//">

धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला बुधवार को 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही