Search

 
 
 

बोकारो : चास में श्रद्धा के साथ मनाई गई शहीद निर्मल महतो की जयंती

 

Talgadiya (Bokaro) : चास प्रखंड के अलकुशा स्थित निर्मल महतो चौक पर बुधवार को शहीद निर्मल महतो की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने निर्मल महतो की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. ज्योति लाल महतो ज्योति लाल महतो ने कहा कि 16 जनवरी 2025 को चौक पर शहीद निर्मल महतो की आदमकद मूर्ति स्थापित की जाएगी. मूर्ति अनावरण समारो में शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी व राजनीतिक दलों के लोग शरीक होंगे. जगन्नाथ रजवार ने कहा कि झारखंड आंदोलन में निर्मल महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके संघर्षों की बदौलत ही झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ. मौके पर मुखिया रोहित रजक, हरेन्द्र दास, जेपी महतो, मिथिलेश कुमार महतो, लखिन्द्र महतो, मनोज महतो, भीम रजक, रुपेश महतो, झुना कुमारी, मंजु कुमारी, गीता कुमारी, लालमोहन महतो, बन्धु दास आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-raghuvar-das-will-take-membership-of-bjp-at-27/">पूर्व

सीएम रघुवर दास 27 को लेंगे बीजेपी की सदस्यता!

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही