Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मारवाड़ी महिला समिति ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

Bokaro :  मारवाड़ी महिला समिति ने शुक्रवार को मारवाड़ी पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें अग्रवाल नेत्रालय के डॉक्टर आलोक अग्रवाल के द्वारा डेढ़ सौ लोगों के नेत्र जांच किये गये. साथ ही उन्हें दवाइयां भी दी गईं. कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष संतोष केडिया व सचिव इंदु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. इस बाबत इंदु अग्रवाल ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हमने पीड़ितों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के बोकारो जिलाध्यक्ष शिव हरी भंग के सेवा भारती के सचिव एवं कोषाध्यक्ष महेश एवं ओम प्रकाश नारायण तथा सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कोठारी, विकास अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ गुलदस्ता देकर किया गया. इसे भी पढ़ें–होगी">https://lagatar.in/it-will-rain-or-it-will-be-sunny-know-the-weather-of-the-next-four-days/">होगी

बारिश या खिली रहेगी धूप, जानें अगले चार दिनों का मौसम [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही