Search

 
 
 

बोकारो : फुसरो की ज्वेलर्स दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली, दहशत

 
Kathara (Bokaro) : फुसरो बाजार स्थित मोती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार को नाकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाकर दहशत फैला दी. दोपहर करीब एक बजे हुई इस वारदात के बाद से बाजार के व्यवसायियों में भय व्याप्त है. मिली जानकारी के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित ज्वेलर्स दुकान के पास बाइक से दो नकाबपोश युवक पहुंचे और गोली चला दी. इससे दुकान का शीशा दरक गया. फयरिंग के बाद युवक बाइक स्टार्ट कर भाग निकले. गोली की आवाज सुन दुकान के कर्मचारी और बाजार में मौजूद लोग सन्न रह गए. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही