Search

 
 
 

बोकारो : महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी मासस : आनंद महतो

 
मार्क्सवादी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान
Bokaro : मिशन 2024 के संकल्प के साथ मार्क्सवादी युवा मोर्चा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार 8 जुलाई को चास के शगुन मंडप में संपन्न हुआ. अध्यक्षता मासस जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी और संचालन दयाराम शर्मा ने किया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश रवानी उपस्थित हुए. पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि मासस धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी. मासस महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी संगठन की रीढ़ होते है, पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठावान, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता की जरूरत पड़ती है. पार्टी संगठन अपने जुझारू कार्यकर्ताओं के बल पर 2024 के चुनाव की तैयारियों में जुटेगी. सम्मेलन में जिला सचिव भीम रजक, वीरेन रजवार, अघनु महतो, दीपक रजवार, छोटेलाल महतो, मंगल मुर्मू, सचिव जीतून अंसारी, जमील अंसारी, विनोद प्रमाणिक उपाध्यक्ष अमर चक्रवर्ती, कालीपद रजवार, चक्रधर महतो, लालमोहन रजवार, साधु महतो सह सचिव सहित चास व चंदनक्यारी प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-gang-stealing-money-from-car-and-bike-trunk-active-in-bermo-koyachal/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बेरमो कोयलाचंल में कार और बाइक की डिक्की से रुपये चुराने वाला गिरोह सक्रिय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही