Search

 
 
 

बोकारो : बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इस्पात फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान

 
Bokaro : बोकारो जिले के बालीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-3 में स्थित इश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. कंपनी के कर्मियों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी. फायर बिग्रेड की टीम के आते-आते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया. खबर है कि इस भीषण अगलगी में कंपनी को लगभग एक से डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अगलगी की घटना में फैक्ट्री में लगे 33 केवी के तीन ट्रांसफॉर्मर सहित इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन पूरी तरह जल कर खाक हो गया. लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे थे. फैक्ट्री मालिक संजय राय ने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना घटी है. फिलहाल अगलगी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/there-is-a-huge-shortage-of-top-level-ias-officers-in-the-state/">राज्य

में टॉप लेवल के आइएएस अफसरों की भारी कमी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही