Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: स्कूल वैन में लगी भीषण आग, जलकर खाक

Bokaro: सेक्टर 6 जाने वाले रास्ते में एक स्कूल वैन में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते देखते मारुति वैन पूरी तरह से जल कर खाक हो गई. मारुति वैन में एक महिला बैठी हुई थी जो पूरी तरह सुरक्षित है. घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. ­इसे भी पढ़ें–राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-satya-pal-malik-said-modi-government-is-arrogant-i-walk-with-resignation-in-my-pocket/">राज्यपाल

सत्यपाल मलिक ने कहा, मोदी सरकार घमंडी, जेब में इस्तीफा लेकर चलता हूं, अग्निपथ योजना वापस हो

टीचर को लेकर जा रही थी वैन

यह स्कूल वैन sector-11 में स्थित स्कूल की है. यह वैन बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम करती है. सभी बच्चों को स्कूल पहुंचाकर वैन स्कूल की टीचर को छोड़ने जा रहा था कि यह घटना घटी. मौके पर अग्निशन विभाग की गाड़ी भी पहुंची तबतक वैन जलकर खाक हो चुकी थी. हालांकि अग्निशमन दल ने आग को पूरी तरह बुझा दिया है. मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच की. गनीमत था कि हादसे के वक्त वैन में स्कूली बच्चे नहीं थे. ­इसे भी पढ़ें–मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-lord-vishnu-worshiped-at-muni-ashram-on-anant-chaturdashi/">मनोहरपुर

: अनंत चतुर्दशी पर मुनि आश्रम में की गई भगवान विष्णु की पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही