Search

 
 
 

बोकारो : महिलाओं को दी गई मातृ स्वास्थ्य व पोषण की सीख

 
अच्छा पोषण बच्चों के विकास की आधारशिला : पूजा
Bokaro : रोटरी क्लब चास की ओर से सेक्टर-12 के बिरसा बासा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय माराफारी में मातृ स्वास्थ्य व पोषण विषय से ग्रामीण महिलाओं को जागरूकता किया गया. चास रोटरी की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि अच्छा पोषण बच्चों के अस्तित्व, स्वास्थ्य व विकास की आधारशिला है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला प्रसूति चिकित्सक डॉ अंजु परेरा ने कहा कि बच्चे के विकास में पोषक तत्व सबसे महत्वपूर्ण हैं। पोषण की कमी से मां व बच्चे दोनों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है. महिलाओं के आहार में प्रोटीन, कैलशियम, आईरन, जिंक, विटामिन आदि अवश्य शामिल करना चाहिए. बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण अति आवश्यक है. वही किशोरियों को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया. डॉ धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित पाई जा रही है. कार्यक्रम में महिलाओं के बीच काला चना, गुड, मूंगफली, सेनेटरी पैड व दवाइयों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में चास रोटरी की रोटरी की पूर्व अध्यक्ष उषा कुमार, डिंपल कौर, योगो पूर्ति, बिनय सिंह, माधुरी सिंह, संजय बैद, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, डॉ सुमन, बिनोद चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735143&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : कांग्रेस पार्टी ने स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही