Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 13 से 21 जनवरी तक 20वां इस्पातांचल स्वदेशी मेला का होगा आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  राष्ट्रीय मेला प्रमुख सचिंदर कुमार बरियार की अध्यक्षता में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक हुई. इस बैठक में  सर्वसम्मति से 13 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक 20वां इस्पातांचल स्वदेशी मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. सचिंदर कुमार बरियार ने कहा कि स्वदेशी मेला स्वदेशी से स्वावलंबन की ओर बढ़ते भारत की परिकल्पना को साकार करने का सशक्त माध्यम है. जिसमें लोगों को अपने स्थानीय व भारतीय उत्पाद को समझने, परखने और खरीदने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि यह मेला महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में समाज को जागृत करने का एक मंच है. इसलिए कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मेले में आये लोगों को कोई परेशानी ना हो. इसके लिए पूर्व में ही सारी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बोकारो जिलावासी कई दिनों से इस मेले की प्रतीक्षा कर रहे हैं. बरियार ने कहा कि स्वदेशी से स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत का ही परिणाम है. जो भारत 1950-60 के दशक में बहुत पिछड़ा व निर्धन देश था, आज वह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप वर्मा अजय चौधरी दीपक, प्रमोद सिन्हा, सुरेश प्रसाद सिन्हा, जयशंकर प्रसाद, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव प्रेम प्रकाश, ददन, सुजीत कुमार, यूएन सिंह व दीपक कुमार उपस्थित रहें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही