Bokaro : 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करते हुए मनाया जाएगा. इस पूरे झंडोत्तोलन समारोह में आम एवं खास सभी को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. इस हेतु उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में उपस्थित अधिकारियों को इससे अवगत कराते हुए इसे सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा टला नहीं है. कोविड को देखते हुए बदले हुए स्वरूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा. मौके पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाईन मैदान, सेक्टर-12 समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडात्तोलन के दौरान संबंधित कार्यालय के कार्यालय प्रधान मास्क, सेनीटाइजर समेत अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें- अब">https://lagatar.in/now-the-campaign-is-being-run-on-jmms-social-media-hemant-hai-to-dare-hai/">अब
झामुमो के सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा कैम्पेन, ‘हेमंत है तो हिम्मत है’
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bokaro-baithak-2-300x159.jpeg"
alt="" width="300" height="159" />
ट्रेलर हादसे में शहर के हीरा सिंह की मौत
झामुमो के सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा कैम्पेन, ‘हेमंत है तो हिम्मत है’
alt="" width="300" height="159" />
हर घर झंडा
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि हर घर पर तिरंगा लहराएगा. उपायुक्त ने घरों मे तिरंगा लगाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं से अपील किया है कि इस गर्व के क्षण को अपने दिल में बैठा लें. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा कार्य को आमजनों के सहयोग से एक मुकाम स्थापित करेंगे. देशप्रेमी भावना को समेटने मे अग्रणी भूमिका निभाने कि अपील किया है. मुख्य समारोह स्थल सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाईन मैदान के समतलीकरण, घास काटने, सफाई कार्य, गमला एवं सौंदर्यीकरण/ शहीद स्मारक का रंग–रोगन का कार्य, मुख्य समारोह स्थल की घेराबंदी, पंडाल एवं बैठने की व्यवस्था, पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था, झंडा/झंडोतोलन की तैयारी आदि को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को अलग – अलग जिम्मेवारी दी गई. ससमय इन कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पर्येवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए सम्बन्धित पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-heera-singh-of-the-city-died-in-a-trailer-accident/">जमशेदपुर:ट्रेलर हादसे में शहर के हीरा सिंह की मौत
Leave a Comment