Search

 
 
 

बोकारो : लंबित पेमेंट भुगतान को लेकर मुख्य प्रबंधक के साथ बैठक, राशि भुगतान की दी गई जानकारी

 
Bokaro  :  अमित माइंस प्राइवेट लिमिटेड और इसके मजदूरों के बीच फुल एंड फाइनल पेमेंट को लेकर विवाद के समाधान के लिए मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) के कक्ष में महाप्रबंधक प्रभारी आर दत्त के समक्ष बैठक हुई. बैठक में एमआरडी विभाग के अधिकारियों के अलावे शॉप पर्सनल के अधिकारी एवं सीएलसी के अधिकारी भी उपस्थित थे. सीएलसी के अधिकारी ने कार्य की समाप्ति के उपरांत मजदूरों को मिलने वाले भुगतान की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में संघ के महामंत्री संग्राम सिंह ने कंपनी द्वारा फुल एंड फाइनल के भुगतान में बरती जा रही अनियमितता का मुद्दा उठाया और प्रबंधन से इसके उचित भुगतान हेतु कदम उठाने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें- रांची,">https://lagatar.in/video-surveillance-system-will-be-installed-in-756-railway-stations-including-ranchi-tatanagar/">रांची,

टाटानगर समेत 756 रेलवे स्टेशनों में वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगेंगे

“राशि की नहीं होने दी जाएगी कटौती”

सीएलसी एवं एमआरडी विभाग के संबद्ध इंजीनियरिंग चार्ज ने आश्वस्त किया कि मजदूरों को मिलने वाली राशि में किसी तरह की कटौती नहीं होने दी जाएगी. इसको सुनिश्चित करना हम सबों की जिम्मेवारी है. वहीं उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यदि कंपनी समय पर भुगतान नहीं करती है तो विभागीय भुगतान के लिए प्रक्रिया अपनाई जाएगी. बैठक की समाप्ति के उपरांत यूनियन पर ऑफिस पर अमित माइंस प्राइवेट लिमिटेड के सभी मजदूर बैठक की जानकारी के लिए प्रतीक्षारत थे, जिसे महामंत्री ने संबोधित कर जानकारी दी. बैठक में संयुक्त महामंत्री बीपी सिंह, एमआरडी विभाग के संघ के पदाधिकारी संजय कुमार झा, मनोज कुमार दुबे, सुनील कुमार और अमित माइंस प्राइवेट लिमिटेड के 2 मजदूर प्रतिनिधि भी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही