Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  23 जून को लगेगा मेगा केसीसी ऋण शिविर,तैयारी समेत कई मामलों की हुई समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Bokaro :   समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उप विकास आयुक्त  कीर्तीश्री जी. ने आंकांक्षी जिला, पीएम आवास, मनरेगा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा आदि विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति कार्य की समीक्षा की. बैठक में संबंधित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) उपस्थित थे.उप विकास आयुक्त ने क्रमवार सभी विभागों की समीक्षा की. इस क्रम में आकांक्षी जिला के तहत विभिन्न आयामों स्वास्थ्य – पोषण, शिक्षा, कृषि - जल संसाधन, बुनियादी ढ़ांचा एवं वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी ली. समीक्षा क्रम में पाया कि प्रखंड स्तर पर इन आयामों की समीक्षा नियमित नहीं होती है. इस पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक में आकांक्षी जिले के सभी आयामों की प्रगति की समीक्षा नियमित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-राज्य">https://lagatar.in/kcc-loan-fair-in-the-state-from-june-23-will-start-from-cm-latehar/">राज्य

में 23 जून से KCC लोन मेला, सीएम लातेहार से करेंगे शुरुआत धरातल पर चल रहें कार्यों की मानीटरिंग करें. प्रखंड व जिला स्तर पर समीक्षा होने से लक्ष्य अनुरूप प्रदर्शन प्राप्त किया जा सकेगा. उन्होंने सभी आयामों के तहत किए गए कार्यों  की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी को जरूरी दिशा – निर्देश दिये. मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंडों में किए गए कार्य की जानकारी ली. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 30 जून तक लक्ष्य अनुरूप पौधरोपण के लिए पिग डिगिंग (गड्ढ़ा खोदने) का कार्य पूरा करने को कहा. ताकि 15 जुलाई के बाद पूरे जिले में एक साथ पौधरोपण का कार्य शुरू किया जा सके. इसकी नियमित निगरानी का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-khadi-board-celebrated-yoga-day-officials-said-yoga-is-the-basis-of-healthy-life/">झारखंड

खादी बोर्ड ने मनाया योग दिवस, अधिकारियों ने कहा- योग स्वस्थ जीवन का आधार सामाजिक सुरक्षा के तहत सर्वजन पेंशन योजना की प्रगति का भी समीक्षा किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन की जानकारी ली. कहा गया कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत आवेदकों को चिह्नित करने का कार्य धीमा है. इसमें अविलंब सुधार लाएं. एक सप्ताह में सभी प्रखंड अपना – अपना लक्ष्य प्राप्त करें. ताकि इस योजना से जोड़कर लोगों को राहत दी जाए और इसका उद्देश्य पूरा हो सके. समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने पीएम आवास ग्रामीण की प्रगति की भी समीक्षा की. इसमें भी उन्होंने प्रखंडों के प्रदर्शन की क्रमवार जानकारी ली. लंबित एवं अपूर्ण आवासों को पूरा करने के लिए बीडीओ को जरूरी दिशा – निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bus-service-may-start-from-inter-state-bus-terminal-in-shravani-mela/">देवघर

: श्रावणी मेला में इंटर स्टेट बस टर्मिनल से शुरू हो सकती है बस सेवा बैठक में आगामी 23 जून को आयोजित होने वाले केसीसी ऋण वितरण मेगा शिविर  को सफल बनाने के लिए अब तक की गयी तैयारियों की भी जानकारी ली. कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीडीओ से इस बाबत पूछा. कहा कि इस आयोजन को सफल बनाना है, राज्य से जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसे प्राप्त करना है. शिविर के माध्यम से किसानों को केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र व कार्ड वितरित करना है। बैंकों को इस बाबत बैठक कर निर्देशित कर दिया गया है. सभी बीडीओ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाएं. आज और कल जो भी केसीसी आवेदन प्राप्त हो रहें है, उसे बैंकों को अविलंब भेजे.इसके अलावा भी कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही