Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीसी से मिले राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य

Bokaro : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी शुक्रवार को जिले के दौरे पर थे. उन्होंने समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय कक्ष में डीसी कुलदीप चौधरी से मुलाकात की. उज्जवल तिवारी ने जिले के खनन क्षेत्रों में बाल मजदूरी, जिले में अनिबंधित विद्यालयों और विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों को लेकर चर्चा की. सीएसआर के तहत बच्चों के लिए किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी ली. डीसी ने उनके सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कहीं. इससे पूर्व डीसी ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. मौके पर डीडीसी कृतिश्री जी. उपस्थित थी. इसके बाद आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी ने समाहरणालय सभागार में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों से बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने समाज कल्याण विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली. सीएसआर से बच्चों के लिए किये गए कार्य और श्रम विभाग की ओर से जिले में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने संबंधी कार्रवाई और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का ब्योरा लिया. उन्होंने जिले के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया. कई कार्यों को लेकर प्रशंसा भी की. मौके पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अभीनित सूरज, सीएसआर के नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता कुमारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-achieve-the-target-in-seven-days-all-beeo-bpos-dc/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सात दिनों में लक्ष्य को अर्जित करें सभी बीईईओ व बीपीओ : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही