Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल के अधिशासी निदेशक को मांगों का ज्ञापन सौंपा

 
भाजपा कार्यसमिति सदस्य ने की जनसमस्याओं के समाधान की मांग Bokaro : विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (कार्मिक और प्रशासन) राजन कुमार से इस्पात भवन कार्यालय में मिले. उन्होंने जनसमस्याओं का समाधान करने, सेल द्वारा अप्रेंटिंस की ट्रेनिंग के लिए विस्थापित बेरोजगार युवाओं को नियोजित करने, फिल्टर प्लांट लगाने में सर्वाधिक जमीन देने वाले बालीडीह निवासी स्व. ठाकुर सरयू प्रसाद सिंह के सम्मान में प्लांट के किसी भी गेट का नामकरण, स्पोर्ट्स कोटा  बहाल करने, सेल कर्मचारियों को हुए वेतन समझौता के अनुरूप एरियर का भुगतान करने, फुटपाथ दुकानदारों को केंद्र सरकार के स्ट्रीट वेंडर अधिनियम के तहत गुमटी लाइसेंस देखकर स्थायीकरण करने, अतिक्रमित क्वार्टरों को मुक्त कर स्थाई शर्तों पर एक से अधिक क्वार्टर देने, विकी पार्क का सौंदर्यीकरण कर नागरिक सुविधा बढ़ाने, बोकारो जनरल अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर मांग पत्र सौंपा. राजन कुमार ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर भाजयुमो बोकारो नगर महामंत्री लालबाबू एवं अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-teacher-suspended-for-cutting-thread-from-students-hand/">बोकारो

: छात्र के हाथ से रक्षा सूत्र कटवाने वाला शिक्षक निलंबित [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही