Search

बोकारो : मधुकरपुर में मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

प्रखंड कार्यालय को सौंपी गई लोगों के घरों की मिट्टी

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में 26 सितंबर को मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम स्थानीय मुखिया राजेंद्र महतो, उपप्रमुख संजू देवी व पंसस इंद्रजीत पांडेय समेत अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुखिया राजेंद्र महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत मधुकरपुर पंचायत के सभी राजस्व गांव के टोले से छोटे-छोटे कलश के माध्यम से मिट्टी संग्रह की गई. मंगलवार को यह मिट्टी पंचायत स्तरीय एक बड़े कलश में जमाकर सम्मान के साथ सभी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय में सौंप दी गयी. यह मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली में बन रहे अमृत पार्क में उपयोग की जाएगी. मौके पर उपमुखिया उषा देवी, विनोद महतो धर्मनाथ महतो, संजू देवी, गुड़िया देवी, राहुल स्वर्णकार, ब्रजेश महतो, मीरा देवी, सुबोल झा, बबीता देवी, सरिता देवी, चांदमणि देवी, गौतम स्वर्णकार, यशोदा देवी, रोहित महतो, देवकी देवी, स्वास्थ्य सहिया सावित्री देवी, गायत्री देवी, शांति देवी सहित स्थानीय ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-5-7-october-strike-in-coal-india-will-be-historic-united-front/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : कोल इंडिया में 5-7 अक्टूबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी- संयुक्त मोर्चा     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp