दर्जनों घरों से जमा की गई मिट्टी
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर ग्राम पंचायत के कुरको गाँव में 22 सितंबर को मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया अमरेश कुमार महतो, पंसस अंजू देवी व उपमुखिया पंचानन महतो ने संयुक्त रुप से की. मुखिया अमरेश महतो ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सभी राजस्व गांव में यह कार्यक्रम चलेगा, जिसके तहत छोटे-छोटे कलश में मिट्टी संग्रह कर दिल्ली में बन रहे अमृत पार्क में भेजा जाएगा. मौके पर पंचायत सचिव भक्तु तुरी, वार्ड सदस्य सोनी देवी, समाजसेवी धनेश्वर महतो, शिवनंदन महतो, सुनील महतो, मानीक महतो, मालती देवी, लतिका देवी व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-rack-loading-of-coal-is-being-done-in-railway-goods-warehouse-disregarding-the-rules/">यहभी पढ़ें: बोकारो : रेलवे माल गोदाम में नियमों को ताक पर रख हो रही कोयले की रैक लोडिंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment