Search

 
 
 

बोकारो : मध्य विद्यालय बना उर्दू स्कूल, रविवार को होती है पढ़ाई और शुक्रवार बंद !

 
Bokaro : मुख्यालय से सटे विस्थापित क्षेत्र मध्य विद्यालय अगरडीह का यह स्कूल  रविवार को खुलता है और शुक्रवार को बंद रहता है. जबकि शिक्षा विभाग की सूची में यह विद्यालय उर्दू विद्यालय के रूप में नामित नहीं है. सवाल यह है कि किसके आदेश पर इस तरह के नियम बनाये गये. हैरान करने वाली बात तो यह कि यह विद्यालय वर्ष 1988 से उर्दू विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है. 1988 से पहले अगरडीह का यह प्राथमिक विद्यालय हुआ करता था. यह विद्यालय अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव में होने की वजह से यहां शुक्रवार को छुट्टी रहती है. इस विद्यालय में हिंदू छात्रों की संख्या 10 से 12 है, जबकि मुस्लिम छात्रों की संख्या यहां अधिक है. इसे भी पढ़ें- गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-plantation-done-in-salbani-middle-school/">गालूडीह

: सालबनी मध्य विद्यालय में किया गया पौधरोपण

विद्यालय में मुस्लिम छात्रों की संख्या अधिक

इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद हसीबुल रहमान ने बताया कि इनकी पदस्थापना स्थापना काल से ही यहां है. जब इनको यहां पदस्थापित किया गया था. उस वक्त भी प्राथमिक विद्यालय अगरडीह उर्दू के नाम से ही पदस्थापित किया गया था. उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा एक पत्र भेजा गया था जिसमें यह विद्यालय उर्दू की सूची में शामिल नहीं है. विभाग की ओर से उर्दू होने का प्रमाण मांगा गया है तो प्रमाण विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है. उनका कहना है कि अगर विभाग शुक्रवार को खोलने और रविवार को बंद करने का आदेश देती है तो हम आदेश का पालन करेंगे. उन्होंने बताया कि विद्यालय में मुस्लिम छात्रों की संख्या अधिक है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-lecture-on-amrit-festival-of-independence-at-gautam-buddha-b-ed-college/">हजारीबाग:

गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव पर व्याख्यान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही