Search

 
 
 

बोकारो : गार्डवाल निर्माण के दौरान खेत में गिरी मिलर मशीन, सहायक ऑपरेटर की मौत

 

निर्माणाधीन पिलपिलो-सारूबेड़ा पथ पर हादसा, विरोध में विरोध में सड़क जाम

20 लाख रुपए मुआवजा व आश्रित को नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण

Bokaro Thermal : नावाडीह प्रखंड के पिलपिलो-सारूबेड़ा निर्माणाधीन सड़क पर 16 सितंबर शनिवार को गार्डवाल बनाने के दौरान हादसे में मिलर मशीन के सहायक ऑपरेटर प्रशांत कुमार तुरी की मौत हो गई. घटना पलामू-मेंजूरमरवा जंगल के पास के पास हुआ. अचानक मिलर मशीन का संतुलन बिगड़ गया और करीब 30 फीट गहरे खेत में गिर गई. प्रशांत कुमार तुरी मशीन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वह पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के जुड़ामना का रहने वाला था. घटना देख मिलर ऑपरेटर सत्येंद्र यादव वहीं बेहोश होकर गिर गया. उसका इलाज डीवीसी अस्पताल में चल रहा है.
सूचना मिलते ही पेंक-नारायणपुर और नावाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन में दबे शव को निकालने के प्रयास में जुट गई. इधर, इधर ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को 20 लाख रुपए मुअवाजा और कंपनी में स्थायी नौकरी की मांग को लेकर पिलपिलो-सारूबेड़ा मुख्य पथ को जाम कर दिया. घटनास्थल पर पहुंचे कंपनी के ठेकेदार जयलाल महतो को भी ग्रामीणों ग्रामीणों का कोपभाजन झेलना पड़ा. ठेकेदार को बीच सड़क पर बैठ़ाकर ग्रामीण घेरे रहे. समाचार लिखे जाने तक जेकेबीएसएस के नेता और स्थानीय कार्यकर्ता घटनास्थल पर डटे हुए थे.
यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-assurance-of-compensation-and-pension-to-the-wife-of-an-electrician-who-died-due-to-electrocution/">बोकारो

: करंट से मृत बिजली मिस्त्री की पत्नी को मुआवजा व पेंशन का आश्वासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही