Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बालीडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 हजार लीटर शराब जब्त

डीसी ने फैक्ट्री सील की, संचालक की गिरफ्तारी का आदेश

Bokaro : बोकारो जिला प्रशासन ने बालीडीह थाना के औद्योगिक क्षेत्र में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. डीसी विजया जाधव के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने गुरुवार की रात शराब फैक्ट्री में छापेमारी की. फैक्ट्री में 5 हजार क्षमता वाले 16 टैंक मिले. टैंक में 7 हजार लीटर तैयार शराब, 20 हजार लीटर स्प्रिट, खाली बोतलें, अलग-अलग ब्रांड के रैपर, जाली स्टीकर, होलो ग्राम, जाली क्यूआर कोड, बॉटलिंग व रिफिलिंग मशीन, कैपिंग मशीन व अन्य सामग्री बरामद की गई. डीसी ने बालीडीह थाना प्रभारी को फैक्ट्री संचालक जगदीश साव को अविलंब गिरफ्तार करने और फैक्ट्री को सील कर बरामद सामग्री व तैयार शराब का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने का निर्देश दिया. फैक्ट्री संचालक पर उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के तहत बिना अनुमति के शराब निर्माण का मामला दर्ज करने को कहा. वहीं, बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्लॉट से संबंधित विस्तृत विवरणी, बिजली कनेक्शन किसके नाम से है सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, बालीडीह थाना प्रभारी, उत्पाद निरीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-husband-who-was-running-away-after-killing-his-wife-arrested-from-madhupur-railway-station/">गिरिडीह

: पत्नी की हत्या कर भाग रहा पति मधुपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही