Search

 
 
 

बोकारो : गोमिया में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

 

दर्जनों पेटी शराब जब्त, विभिन्न ब्रांडों के लेबल व ढक्कन बरामद

Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग स्थित न्यू माइनर्स कॉलोनी में नकली अंग्रेजी शराब बनाने मिनी फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है. टीम ने मिनी फैक्ट्री से दर्जनों पेटी नकली शराब व भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के लेबल और ढक्कन जब्त किए हैं. छापेमारी की भनक मिलते ही संचालक पप्पू चौहान पहले ही भाग निकला. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी समेत गोमिया पुलिस के जवान शामिल थे. टीम आरोपी पप्पू चौहान के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी. ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव व होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीसी विजया जाधव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-increase-security-of-jail-provide-quality-food-to-prisoners-dc/">पाकुड़

: जेल की सुरक्षा बढ़ाएं, कैदियों को दें गुणवत्तापूर्ण खाना- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही