Search

 
 
 

बोकारो : खनन विभाग के अधिकारियों ने चलाया वाहन जांच अभियान

 
पकड़े गए स्टोन चिप्स लदे दो वाहन, प्राथमिकी दर्ज
Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 15 सितंबर को खनन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों का निरीक्षण किया. इस दौरान तेलमच्चो ब्रिज पेट्रोल पंप के समीप सड़क मार्ग पर वाहनों की चेकिंग भी की गई, जिसमें एक ओवरलोडेड हाईवा रजिस्ट्रेशन संख्या JH09AP 8142 को जब्त किया गया. इस हाइवा पर स्टोन चिप्स लदा था. इसके बाद चास मुफस्सिल थाना के सामने वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक अवैध रूप से स्टोन चिप्स लदे ट्रैक्टर को बिना परिवहन चालान के परिवहन करते हुए पकड़ा गया. जिसे जब्त कर थाना को सौंप कर प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त अभियान में जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, खान निरीक्षक जितेंद्र  कुमार व पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-scorpio-bombed-in-rajmahal-in-broad-daylight-5-including-subesh-mandal-injured/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : राजमहल में स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बमबाजी, सुबेश मंडल समेत 5 घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही