Search

 
 
 

बोकारो : खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर किए जब्त

 
Bokaro : बोकारो जिला खनन विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध बालू की ढुलाई करने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा इलाके में भारत पेट्रोलियम पंप के सामने से दो ट्रैक्टरों को पकड़ा. बालीडीह थाना में मामला दर्ज कर दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस को सौंप दिया गया. इधर, माराफारी थाना क्षेत्र के सेल मनसा सिंह द्वार के समीप मुख्य पथ पर टीम ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू समेत अन्य अधिकारी व पुलिस बल के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/assembly-elections-one-nomination-on-the-second-day-in-ranchi-district/">झारखंड

विधानसभा चुनाव – रांची जिला में दूसरे दिन एक नॉमिनेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही