Search

 
 
 

बोकारो: विस्थापितों के मुददे को लेकर मंत्री जगरनाथ महतो ढोरी जीएम के साथ करेंगे बैठक

 
Bermo: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम एमके अग्रवाल की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को चपरी रेस्ट हाउस में होगी. इसकी जानकारी जीएम एमके अग्रवाल ने दी. बैठक में अंबाकोचा के रैयत भी उपस्थित रहेंगे. अंबा कोचा ढोरी क्षेत्र एसडीओसीएम के अंतर्गत आता है. बैठक में रैयतों की नियोजन और मुआवजा देने पर चर्चा होगी.

रैयतों को मिल सकती है नौकरी

जीएम एमके अग्रवाल ने बताया सेक्शन 9 की अनुमति मिल गई है. अब वैध रैयत को नौकरी और मुआवजा दिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जो जमीन प्राप्त होगा, उस पर 35 लाख टन कोयला का उत्पादन हो सकेगा. इससे ढोरी क्षेत्र में उत्पादन की रफ्तार तेज होगी. क्षेत्र एक बार फिर उत्पादन के कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हो सकेगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-case-on-8-in-the-vandalism-and-beating-up-of-luckys-office-close-to-singh-mansion/">धनबाद

: सिंह मेंशन के करीबी लक्की के ऑफिस में तोड़फोड़-मारपीट मामले में 8 पर केस

जीएम को अवॉर्ड मिलने पर दी गई बधाई

कोयलामंत्री प्रह्लाद जोशी ने ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल को नई दिल्ली में कोल इंडिया के वार्षिक कोल मिनिस्ट्री अवार्ड दिया. अवॉर्ड मिलने पर विस्थापित नेता बनारसी गिरी एवं ढोरी हायर वेकिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने बुके देकर बधाई दी. मौके पर प्रशांत सिंह, सुनील श्रीवास्तव, शंभू महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही