Search

 
 
 

बोकारो : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तेनुघाट में मकर संक्रान्ति मेले का किया उद्घाटन

 

Kathara (Bokaro) : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तेनुघाट डैम के पास प्रत्येक वर्ष लगने वाले मकर संक्रांति मेले का रविवार को उद्घाटन किया. मंत्री ने कहा कि तेनुघाट को संवारने-सजाने के लिए वह शुरू से ही प्रयासरत रहे है. मंत्री बनने के बाद अब वह इसे प्रमुखता के साथ करेंगे. बहुत जल्द तेनुघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में जब तेनुघाट पूर्ण रूप से अंधकार में डूबा पड़ा था तब मैने ही रोशन करने का काम किया था. मौके पर जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, नारायण प्रजापति, गोपाल जी विश्वनाथन, दीपक कुमार, राजन नायक, संजय शर्मा, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-lathi-charge-water-cannon-used-on-bpsc-candidates/">बिहार

: बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही