Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  19 महीने से लापता है नाबालिग, थम नहीं रहे मां के आंसू

Bokaro :  बोकारो जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग 9वीं की छात्रा के अपहरण हुए 19 महीने हो चुके हैं. लेकिन आज तक उसका सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है. पुलिस के लिए नाबालिग के अपहरण का मामला अब तक अबूझ पहेली बनी हुई है. परिजनों के आंखों के आंसू आज तक सूखने के नाम नहीं ले रहे हैं. उन्हें अपनी बेटी का इंतजार आज भी है. परिजन उसके जन्मदिन और राखी के दिन को याद कर रो पड़ते हैं. मां कहती है कि हम अपने बेटी का जन्मदिन कैसे मनाए. पिछले साल से भाई की कलाई बहन की राखी के लिए सुनी है. बोकारो के एसपी चंदन कुमार झा ने एसआईटी टीम के द्वारा मामले अनुसंधान लगातार किए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमें उम्मीद है कि हमें सुराग जल्द मिलेगा. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-tricolor-flag-increased-in-the-country-on-prime-minister-modis-call-for-tricolor-at-every-house/">जमशेदपुर

: प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा के आह्वान पर देश में बढ़ी तिरंगे झंडे की मांग

ट्यूशन जाने के दौरान हुआ था अपहरण

नाबालिग 16 अक्टूबर 2020 को अपने गांव ओझाडीह से कुरमा गांव ट्यूशन पढ़ने साईकिल पर सवार हो कर गयी थी. लेकिन ट्यूशन जाने के दौरान ही उसका किसी ने अपहरण कर लिया. घटना दिन के 10:45 बजे की थी. घटनास्थल से उसका साइकिल, किताब, चप्पल बाल में लगाने वाला रबड़ मौके पर परिजनों को मिला था. अपहृत बच्चे की मां उषा झा ने बताया कि मौके से उसके जोर-जबर्दस्ती कर घसीट कर ले जाने के निशान भी वहां मौजूद थे. घटना होने के तुरंत बाद ही मौके पर हम परिजन पहुंच गए थे. लेकिन उसके बाद आज तक हमारी बेटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया. इस दौरान हमलोग मुख्यमंत्री डीजीपी-एडीजी के यहां चक्कर काटते रह गए. सभी ने सिर्फ आश्वासन दिया. लेकिन आज आश्वासन के सहारे ही हम जिंदा हैं. हम रात में इस आस के साथ सोते हैं कि सुबह हमें कुछ अच्छी खबर मिलेगी. यह दिनचर्या हमारा बीते 19 महीने से चल रहा है. हम एसपी और मंदिर के चौखट तक सिर्फ फरियाद ही लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-world-ors-day/">रांची

: विश्व ओआरएस दिवस, ORS घोल के महत्व पर हुई चर्चा https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/SEJAL-2-300x173.jpeg"

alt="" width="300" height="173" />

पुलिस ढूंढ निकालेगी- एसपी

लड़की की मां रोते हुए कहने लगी कि नाबालिक लड़कियां आखिर झारखंड से बाहर क्यों ले जाई जा रही है. हम चाहते हैं कि हमारी तरह किसी परिवार के साथ इस तरह की घटना नहीं हो. पिता राम कृष्ण झा कहते हैं की वे पुलिस के साथ केरल, बंगाल सहित अन्य राज्यों में अपनी बेटी की खोज के लिए घूमते रहे लेकिन आज तक बेटी नहीं मिली. इस मामले को सीआईडी को भी ट्रांसफर किया गया है लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला है. एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है लेकिन अभी तक बरामदगी नहीं हुई है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया. इनाम भी घोषित है. शीघ्र ही सेजल को पुलिस ढूंढ निकालेगी. इसे भी पढ़ें- पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-thousands-of-laborers-are-useless-due-to-closure-of-crushers-and-stone-quarry-migration-is-happening-everyday/">पाकुड़

: क्रशर और पत्थर खदान बंद होने से हज़ारों मजदूर बेकार, हर रोज हो रहा है पलायन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही