Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मंदिर में उपद्रवियों ने तोड़ी मूर्तियां, लोगों में आक्रोश, बुलाई गई डॉग स्क्वायड

Bokaro : माराफाड़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत काशियाटांड़ में लोगों की आस्था के साथ-साथ सांप्रदायिक भाईचारे को लहूलुहान करने की कोशिश की गई है. जिसके बाद से लोगों में गुस्सा उबल रहा है. काशियाटांड़ गांव के एक मंदिर में शुक्रवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. शनिवार 15 अप्रैल की सुबह गांव के कुछ युवा टहलते हुए मंदिर पहुंचे तो मंदिर और प्रतिमाएं क्षत विक्षत हाल में मैदान में पड़ी दिखीं.

                   फौरन हरकत में आई पुलिस

घटना की खबर मिलते ही बोकारो के सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज सहित कई थाना प्रभारी व पुलिस बल के जवानों को वहां तैनात कर दिया गया. डॉग स्क्वायड की टीम आसपास के जंगलों में सुराग तलाशने में जुटी. फॉरेंसिक टीम ने अपराधियों की पहचान के लिए मूर्तियों से फिंगर प्रिन्ट इकट्ठा किया. मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुटी है. उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जायेगा.

                      लोगों में काफ़ी आक्रोश

इसी साल रामनवमी के दिन ही काशियाटांड़ में उक्त मूर्तियों की स्थापना की गई थी. मुखिया रेणु देवी ने पुलिस से जल्द ही अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग की और कहा कि घटना से ग्रामीण ख़ासे गुस्से में हैं. उगौरतलब है कि तीन-चार दिन पूर्व ही जरीडीह थाने के तुपकाडीह स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मन्दिर के अलावा दो अन्य मन्दिरों में भी चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था. काशियाटांड़ की घटना से एक बार फिर लोगों का गुस्सा उबल रहा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-winners-honored-on-ambedkar-jayanti/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : अंबेडकर जंयती पर विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही