Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बाइक सवार बदमाशों ने महिला को पिस्टल दिखा छीनी सोने की चेन

Advertisement
Advertisement

बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी महिला

Bokaro : बोकारो के सेक्टर- 12 थाना क्षेत्र की बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. घटना रविवार की है. पीड़ित महिला प्रियंका शर्मा मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी. तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला को धक्का देकर दीवार की ओर गिरा दिया और पिस्टल का भय दिखाकर उसके गले से चेन छीनकर दोनों फरार हो गए. प्रियंका शर्मा बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लाट नंबर 339 की रहने वाली है. बदमाशों की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से कॉलोनी की महिलाओं में दहशत है. ज्ञात हो कि सिटी थाना की पुलिस बीते 19 सितंबर को दो चेन लुटेरों को पकड़कर जेल भेजा था. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-10-quintals-of-illegal-coal-loaded-on-3-bikes-seized-in-gandey/">गिरिडीह

: गांडेय में 3 बाइक पर लदा 10 क्विंटल अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही