Kathara (Bokaro) : गांधीनगर ओपी क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुरुवार को अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. उचक्कों ने बैंक के पास खड़ी एक बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए उड़ा लिये. घटना के संबंध में गांधीनगर निवासी भास्कर सिंह ने बताया कि वह बैंक में पैसा जमा करने आए थे. बैंक में ज्यादा भीड़ के कारण वह बाइक खड़ी कर पास में ही किसी काम से चले गए. रुपयों से भरा बैग डिक्की में था. मौका पर उचक्कों ने बाइक की डिक्की से रुपयों का बैक उड़ा लिया. बैग में 40 हजार रुपए थे. बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के खराब रहने के चलते चोरों का चेहरा उजागर नहीं हो सका. गांधीनगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
बोकारो : जरीडीह में बाइक की डिक्की से बदमाशों ने उड़ाए 40 हजार
Last Updated: May 09, 2024 12:00 AM (IST)