Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो लापता युवती केस : HC का केंद्र सरकार को निर्देश, 8 जून तक DNA टेस्ट रिपोर्ट करें प्रस्तुत

बोकारो की लापता 18 वर्षीय युवती के माता-पिता का DNA सैंपल देवघर एम्स में लेकर इसे मिलान के लिए कोलकाता सीएफएसएल भेजा जा चुका है. लापता युवती के तथाकथित कंकाल के DNA से उसके माता-पिता का डीएनए सैंपल मिलान में करीब 20 दिन का समय लगेगा.
Advertisement
Advertisement
  • केंद्र ने HC को बताया, कोलकाता CFSL में DNA सैंपल मैच कराने में लगेगा 20 दिन
  • 8 जून को डीएनए टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश
  • एसपी बोकारो और थाना इंचार्ज पिंडराजोरा आज हुए हाजिर

Ranchi :  बोकारो की लापता 18 वर्षीय युवती के माता-पिता का DNA सैंपल देवघर एम्स में लेकर इसे मिलान के लिए कोलकाता सीएफएसएल भेजा जा चुका है. लापता युवती के तथाकथित कंकाल के DNA से उसके माता-पिता का डीएनए सैंपल मिलान में करीब 20 दिन का समय लगेगा.

 

इस आशय की जानकारी हाईकोर्ट को आज की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के अधिवक्ता ने दी. इसके बाद हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 8 जून निर्धारित की.

 

साथ ही केंद्र सरकार के अधिवक्ता को 8 जून तक डीएनए टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान एसपी बोकारो और थाना इंचार्ज पिंडराजोरा आज हाजिर हुए. 

 

दरअसल, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि मामले के अनुसंधानकर्ता रिम्स से युवती के तथाकथित कंकाल का पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर 6 मई को देवघर एम्स को दें. वहीं युवती के माता-पिता का DNA सैंपल देवघर एम्स में लेना था.

 

इसके बाद डीएनए मिलान के लिए देवघर एम्स से कोलकाता सीएफएल भेजने को कहा गया था. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की और अधिवक्ता शांतनु गुप्ता ने पक्ष रखा. उनकी ओर से पूर्व में ही कोर्ट को बताया गया था कि यह कंकाल लापता युवती का नहीं है. 

 

बता दें कि मामले में लड़की की मां रेखा देवी की ओर से हेवियस कॉपस दायर की है. युवती 31 जुलाई 2025 से लापता थी. मामले को लेकर बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में कांड संख्या 147 /2025 दर्ज किया गया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही