Search

 
 
 

बोकारो : प्रेम-प्रसंग में घर से लापता युवती बरामद, पुलिस ने सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की नाकाम

 
Bokaro : जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से रोक लिया. प्रेम-प्रसंग में एक युवती के घर से लापता होने के मामले में लोगों ने सड़क जाम, बंदी और हंगामे की योजना बना रखी थी. लेकिन समय रहते पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. साथ ही युवती भी बरामद कर ली गई. घटना को लेकर सुबह से ही पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के तेलीडीह-बरमसिया पथ को शरारती तत्वों ने जाम कर दिया और कथित रूप से युवती के अपहरण कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिफ्तारी की मांग करने लगे. लोगों ने टायर जलाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया. आसपास की दुकानों सहित निजी स्कूल को भी बंद करवा दिया. इधर, सड़क जाम व आगजनी शुरू हुई, उधर पूरा मामला बढ़ा-चढ़ाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाने लगा. लेकिन समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया.

                          क्या है मामला

पिंड्राजोरा थाना इलाके के एक गांव की 18 वर्षीय युवती मंगलवार को अहले सुबह अपने घर से लापता हो गई थी. युवती के पिता ने इस बावत पिंड्राजोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. छानबीन के क्रम में पुलिस ने गुरुवार को लापता युवती को जिले के हरला थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव से सकुशल बरामद कर लिया. युवती के पिता ने अपनी बेटी के लापता होने में तीन युवकों मुश्ताक अंसारी, मुख्तार अंसारी और बहादुरपुर के अजहरुद्दीन अंसारी को आरोपी बनाया था. इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी को हवा देकर कुछ लोगों ने सामुदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया था.

      दो साल से गुपचुप तरीके से मिल रहे थे दोनों

दो वर्ष पूर्व भी ऐसी ही घटना घटी थी. उस वक्त पंचायत की बैठक में युवक मुख्तार अंसारी ने दोबारा गलती नहीं करने की बात कही थी. लेकिन उसके बाद भी दोनों ने गुपचुप तरीके से मिलना-जुलना जारी रखा. इसी बीच मंगलवार को युवती लापता हो गई. बहरहाल पुलिस युवती की बालिग होने और उसके बयान के आधार पर हर कदम फूंक-फूंककर आगे बढ़ा रही है. पूरे इलाके में पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है. यह">https://lagatar.in/bermo-dhori-gm-honored-20-workers/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ढोरी जीएम ने 20 कामगारों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही