Search

 
 
 

बोकारो : बेरमो में बंद का मिला-जुला असर

 
Kathara (Bokaro) : अनुसूचित जाति व जनजाति में आरक्षण को लेकर क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बुधवार को आहूत भारत बंद का बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में मिला-जुला असर देखा गया. दलित शोषित मुक्ति मंच के बैनर तले बंद समर्थक बेरमो चार नंबर मोड़ पर भगतसिंह की प्रतिमा के समक्ष जुटे और सड़क जाम कर दी. बंद के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की. मंच के मनोज पासवान ने कहा कि आरक्षण में कोटा के ऊपर कोटा नहीं चलेगा. उधर, जारंगडीह में बंद का कोई असर नहीं दिखा. बाजार की दुकानें आम दिनों की तरह खुलीं और सड़कों पर वाहन भी चले. कथारा मोड़ क्षेत्र में सुबह 8 बजे के बाद बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला. कथारा में दोपहर करीब 12 बजे बंद समर्थक बाइक जुलूस की शक्ल में पहुंचे और दुकानों को बंद कराया. हालांकि ज्यादातर दुकानें रोज की तरह खुली रहीं. यह भी पढ़ें : PGT">https://lagatar.in/pgt-scam-is-the-biggest-recruitment-scam-in-jharkhand-babulal/">PGT

स्कैम झारखंड का सबसे बड़ा नियुक्ति घोटाला : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही