Search

बोकारो : विधायक डॉ. लंबोदर ने मंजुरा में सड़क का किया शिलान्यास समेत 2 खबरें

Bokaro : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजुरा के सिपाहीटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक कॉलेज से रांगामाटी तक तीन किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया. यह सड़क पिछले एक दशक से जर्जर हालत में है. इसके इस रास्ते से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है. विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व टोले में सड़क, पेयजल, पुल-पुलिया से लेकर कई तरह के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं. कसमार प्रखंड के पर्यटन स्थलों व पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा. मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, बानेश्वर महतो, शिशुपाल महतो, महेंद्र महतो, विजय झा, श्यामल झा, संजय महतो, विनोद महतो, भूदेव महतो, भीम महतो, छुटु महतो, राजकिशोर नायक, सोमर महतो, अखिलेश्वर महतो, मेहीलाल महतो, सुधीर महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

वीर बंधुओं के तीन दिनी प्रशिक्षण का समापन  

Bokaro : बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में तीन दिवसीय जिला स्तरीय वीर बंधु प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ. मास्टर ट्रेनर सह जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने वीर बंधुओं को दावापत्र भरने के बारे में जानकारी दी. उसमें क्या क्या दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है और उसके बाद दावा पत्र वनाधिकार समिति के पास जमा करेंगे. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ग्रामसभा में दावापत्र जमा करना होगा. ग्रामसभा में इसे पारित कर अनुमंडल समिति के पास भेजा जाएगा. उन्होंने वनाधिकार समिति और ग्रामसभा के कार्य और जिम्मेवारी के बारे में विस्तार से बताया. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने वन अधिकार कानून 2006 की कानूनी प्रक्रिया और एक्ट के विषय में विस्तार पूर्वक बताया. जिला कल्याण पदाधिकारी मेनका ने बताया कि सरकार का उद्देश्य लोगों को अबुआ वीर अबुआ दिशोम अभियान से जोड़ना है. इसके माध्यम से वैसे लोग जो 13 दिसंबर 2005 से पहले से वन पर आश्रित हैं या वन क्षेत्र में रह रहे हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा. मौके पर सभी प्रखंडों से बीर बंधु, संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-protest-against-arrest-of-hemant-soren-on-12th-mathura-mahato/">धनबाद

: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन 12 को- मथुरा महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//