Search

 
 
 

बोकारो : विधायक ने कसमार में दो पथों का किया शिलान्यास

 
Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बुधवार को कसमार प्रखंड के दुर्गापुर व त्रियोनाला में दो सड़कों का शिलान्यास किया. दुर्गापुर पंचायत के डुंडाडीह से बरवाटांड़ तक एक किमी व त्रियोनाला से चुकादा तक एक किमी पथ का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) की ओर से किया जाएगा. डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है. विकास का इतना काम अन्य किसी विधायक ने नहीं किया है. पुल-पुलियों से लेकर सड़क समेत हजारों छोटी-बड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारा गया है. मौके पर विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, मुखिया बबीता देवी, पंसस जगेश्वर मुर्मू, महेश शर्मा, घनश्याम महतो, बानेश्वर महतो, उपमुखिया पंचानन महतो, रामकिसुन महतो, भीम प्रसाद महतो, जगेश्वर शर्मा, कपिल महतो, सिद्धेश्वर महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/giving-wrong-caste-certificate-proved-costly-for-jpsc-second-batch-officer-he-was-dismissed/">JPSC

सेकेंड बैच के अफसर को गलत जाति प्रमाण पत्र देना पड़ा महंगा, हो गए बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही