Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कोरोना को लेकर ज़िले के अस्पतालों में की गई मॉक ड्रिल

Bokaro : सदर अस्पताल बोकारो समेत ज़िले के अन्य सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार 10 अप्रैल को कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल की गई. डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल डीडीसी कीर्तीश्री जी., चास एसडीओ सह नोडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की देखरेख में हुई. मॉक ड्रिल के तहत सदर अस्पताल परिसर में एंबुलेंस के पहुंचते ही पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी काल्पनिक मरीज को स्ट्रेचर लेकर अस्पताल के अंदर गए. अस्पताल के भीतर दाखिल होते ही मरीज के ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन लेबल की जांच की गई. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने पर्ची पर दवाएं लिखी और ज़रूरी परामर्श दिए. इसके बाद नर्स और दूसरे कर्मी मरीज को आइसीयू यूनिट ले गए और तत्काल ऑक्सीजन मास्क लगाते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया. मौके पर डीडीसी कीर्तीश्री जी. ने कहा कि देश में बढ़ते हुए कोरोना मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग से निर्देश मिलने के बाद मॉक ड्रिल की गई. मॉक ड्रिल में कोविड 19 से संबंधित सभी गाइडलाइन का अनुपालन किया गया. मॉक ड्रिल सफल रही. यह">https://lagatar.in/chandrapura-jagarnath-used-to-rule-everyones-heart-with-his-impunity-raghuvar-das/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : अपनी बेबाकी से सबके दिलों में राज करते थे जगरनाथ : रघुवर दास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही