Search

 
 
 

बोकारो : मोदी ने 10 साल के शासन में सिर्फ कॉर्पोरेट घरानों का विकास किया- मथुरा

 

गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी ने गोमिया में किया जनसंपर्क 

Kathara (Bokaro) : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने मंगलवार को गोमिया प्रखंड के दर्जनों गांवों को दौरा किया. जनसंपर्क अभियान में उनके साथ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी थी. दोनों नेताओं ने प्रखंड के साड़म दलाल टोला, इस्लाम टोला, नैनाटांड़, झिरकी, बांध व कथारा में नुक्कड़ सभा कर जनता से चुनाव में समर्थन मांगा. मथुरा महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में गरीबों के विकास के नाम पर सिर्फ नाटक किया है. इन 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े पूंजीपतियों व कॉर्पोरेट घरानों का विकास हुआ है. इस सच्चाई से अब जनता वाकिफ हो गई है. यही कारण है कि पूरे देश में भाजपा विरोधी लहर चल रही है. इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है. पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि देश की जनता का मान सम्मान बचाना है तो अपना एक भी वोट बर्बाद नहीं करें. इस दौरान अलग-अलग दलों के दर्जनों युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-excellent-performance-of-dav-kathara-students-in-cbse-10th-and-12th/">बोकारो

: सीबीएसई 10वीं व 12वीं में डीएवी कथारा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही