Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 2 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक, 18 से शुरू होगा अभियान

Advertisement
Advertisement
Bokaro : चास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में पल्स पोलियों अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक चास प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना विभाग, जेएसएलपीएस, शिक्षा विभाग, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि उपस्थित हुए. इस अवसर पर चास प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने बताया कि आगामी 18 सितंबर से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान 18 सितंबर 19 सितंबर एवं 20 सितंबर को घर-घर जाकर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा. इस अवसर पर निर्देश दिया गया है कि बूथ दिवस के दिन 90% लक्ष्य दिया गया है. विभिन्न विभाग के द्वारा मॉनिटरिंग किया जाना है. मुखिया के द्वारा बूथ दिवस के दिन उद्घाटन किया जाना है. इस बार लक्ष्य 2 लाख 6 हजार तकरीबन निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें-किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-lack-of-man-power-affecting-production-and-maintenance-jharkhand-mazdoor-sangharsh/">किरीबुरू

: मैन पॉवर की कमी के कारण मेंटेनेंस व उत्पादन पर पड़ रहा असर : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही