Search

 
 
 

बोकारो : शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व संपन्न, पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट

 
Bokaro :  जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व संपन्न हुआ. इस दौरान शांति/ विधि व्यवस्था संधारण के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहें. मुहर्रम जुलुस भी शांतिपूर्ण अपने-अपने गणतव्य तक पहुंचा. मुहर्रम जुलूस वरीय पदाधिकारी/पुलिस जवानों की देखरेख में निकला. किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए प्रशासन हर तरफ मुस्तैद रहा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/light-rain-in-dhanbad-amid-sunshine-relief-from-humidity/">धनबाद

में धूप-छांव के बीच हल्की बारिश, उमस से मिली राहत

स्थिति की निगरानी में जुटे रहे पुलिस अधिकारी

किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसको लेकर उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा स्वयं सक्रिय रहकर पूरे दिन स्थिति की निगरानी में जुटे रहें. पदाधिकारी कंट्रोल रूम और वरीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे. उपायुक्त  कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने जिला प्रशासन के सहयोग एवं शांतिपूर्ण पर्व संपन्न कराने को लेकर समाज के लोगों, प्रतिनियुक्त अधिकारियों, पुलिस जवानों एवं आम जनों को धन्यवाद दिया है. सूचना आदान-प्रदान करने के लिए दिन भर जिला कंट्रोल रूम भी क्रियाशील रही. प्रतिनियुक्त पदाधिकारी दिन भर डटे रहें और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-mla-got-two-one-lakh-each-for-treatment/">धनबाद

: झरिया विधायक ने दो को इलाज के लिए दिलवाए एक-एक लाख [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही