Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, कई गाड़ियों की निकाली गई हवा

Bokaro : चास बाजार में सड़क किनारे वाहनों के पार्किंग तथा दुकानदारों द्वारा सड़क पर समान रखकर बेचने पर नगर निगम एक्शन में है. दुर्घटनाओं के मद्देनजर निगम ने विशेष अभियान की शुरुआत शनिवार से कर दी है. निगम के अधिकारियों ने सड़क पर खड़े दर्जनों गाड़ियों की हवा निकाल कर ऐसे लोगों को अल्टीमेटम दिया है जो सड़क पर पार्किंग करने के आदि है. सिटी मैनेजर विकास रंजन ने बताया कि सभी दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने दुकान के आगे सामान बाहर निकलकर नही बेचें. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि यदि इस चेतावनी के बाद भी वे सुधार नहीं लाए तो उनके सामानों को भी निगम जब्त करेगा. इस आदेश के बाद अब सड़कों पर फुटपाथी दुकानदारों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है. अभियान नियमित रुप से चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें- एफसीआई">https://lagatar.in/2000-sacks-of-grain-theft-from-fci-godown-case-registered/">एफसीआई

गोदाम से 2000 बोरी अनाज की चोरी, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही