Search

 
 
 

बोकारो : कथारा में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

 
Kathara (Bokaro) : गोमो-बरकाकाना रेलखंड पर जरीडीह मोड़ और जारंगडीह रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला. व्यक्ति का सिर धड़ से अलग था. शव की पहचान संडे बाजार निवासी ऑटो चालक अशोक निषाद के रूप में हुई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है. परिजनों के अनुसार, अशोक निषाद कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. शव देख पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. गोमिया जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही