Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सेजल झा अपहरणकांड में चार संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दी हरी झंडी

Bokaro : सेजल झा अपहरण कांड में चार संदिग्द आरोपियो के नार्को टेस्ट का रास्ता साफ़ हो गया है. पिंड्राजोरा पुलिस की आग्रह पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार भास्कर की कोर्ट ने नार्को टेस्ट का आदेश ज़ारी कर दिया है. अब पुलिस उन चार संदिग्धों का गुजरात में नार्को टेस्ट कराएगी. जिससे पुलिस को अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है. थाना प्रभारी अंकित कुमार पांडे ने मंगलवार को कोर्ट से नार्को टेस्ट से सम्बंधित आदेश प्राप्त किया है. सनद रहे कि थाना क्षेत्र के ओझाडीह व कुरमा के बीच 16 अक्टूबर 2020 को ट्यूशन पढ़कर लौटने के दौरान 15 वर्षीय छात्रा सेजल झा रास्ते से लापता हो गई थी. 24 घंटे की खोजबीन के बाद छात्रा का पता नहीं चला तब परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच के क्रम में ओझाडीह व कुरमा के बीच सड़क किनारे छात्रा का साइकिल, किताव, कॉपी व चप्पल पुलिस ने बरामद किया था. अपहरण की आशंका से सशंकित पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए डॉग स्कवॉयड की मदद ली थी. मौके से बरामद साइकिल, किताब व चप्पल के गंध को आधार बनाकर डॉग स्क्वायड टीम कच्ची सड़क से होकर पीसीसी सड़क पर रुक गई. तबसे पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है. पुलिस को असफलता के कारण कई बार वरीय अधिकारियों की फटकार का झेलनी पड़ी. सेजल झा के लापता होने के मामले में अब तक पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है. यह">https://lagatar.in/bokaro-proprietor-of-vidyavati-construction-accused-of-grabbing-seven-lakhs/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : विद्यावती कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर पर सात लाख हड़पने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही