Search

बोकारो : 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Bokaro : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आगामी 12 मार्च को व्यवहार न्यायालय बोकारो व तेनुघाट कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है. यह जानकारी प्राधिकार की सचिव लूसी सोसेन तिग्गा ने दी. व्यवहार न्यायालय बोकारो व तेनुघाट कोर्ट परिसर में आयोजन उन्होंने कहा कि 12 मार्च को सुबह 10.30 बजे न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय परिसर बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. लोक अदालत में फौजदारी, राजस्व, चेक बाउंस और वाटर टैक्स मामले का निपटारा किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=234627&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : स्कूल विकास मद में आवंटित 5 करोड़ खर्च नहीं कर पाया शिक्षा विभाग [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//