Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : आगामी 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  आगामी 12 मार्च को व्यवहार न्यायालय बोकारो एवं तेनुघाट कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसे देखते हुए पूर्व सुलह विगत 1 फरवरी से प्रतिदिन अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक की जा रही है. यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि जितने भी मामले लोक अदालत में आ रहे हैं, उसका निष्पादन समझौते के आधार पर किया जा रहा है. पूर्व सुलह के माध्यम से अब तक समझौते के आधार पर 271 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. शेष बचे करीब 3635 मामले इसी साल 12 मार्च से पूर्व सुलझाया जाएगा. इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाने लायक आपराधिक मामले, पराक्रम विलेख की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण के मामले, मोटर यान दुर्घटना से संबंधित मामले, दुर्घटना सूचना प्रतिवेदन एवं राज्य परिवहन विभाग से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, उत्पाद अधिनियम, विद्युत अधिनियम, वन अधिनियम से संबंधित मामले, श्रमिक विवाद, भू अर्जन, बिजली, पानी बिल से संबंधित मामले समेत अन्य मामलों का त्वरित निष्पादन आपसी सहमति से निःशुल्क किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=250647&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही