Bokaro : धनबाद लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ परवेज नैयर ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने चुनाव में अल्पसंख्यकों को सिर्फ ठगने का काम किया है. एक भी अल्पसंख्यक को टिकट नहीं दिया है. लोकसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी शोषित, वंचित, मजदूर और मजलूम वर्ग के लिए तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर आयेगी. इसका परिणाम धनबाद लोकसभा में देखने को मिलेगा. डॉ. परवेज नैयर रविवार को बोकारो में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा कि पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने जो उन पर विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने कहा कि झारखंड में पार्टी के प्रति लोगों का रुझान देखते हुए पहले दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की गई थी. लोगों का समर्थन देखते हुए अब कुछ और सीटों पर प्रत्याशी उतारने की योजना है. प्रेसवार्ता में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज, वरीय महासचिव मधुसूदन कुमार, प्रदेश संगठन सचिव नागमणि रजक, राम कुमार रवि, आकाश मुखी, नईम खान, विकास कुमार यादव, प्रभुनाथ बौद्ध, अयाजुद्दीन, प्रो. शकील अहमद आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
बोकारो : झारखंड में राष्ट्रीय दलों ने अल्पसंख्यकों को छला- डॉ. परवेज
Last Updated: Apr 28, 2024 12:00 AM (IST)