Search

 
 
 

बोकारो : राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू, 13 तक चलेगा कार्यक्रम

 
Bokaro :  डाक विभाग की ओर से 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह रविवार से शुरू हो गया. यह जानकारी रविवार को सेक्टर दो स्थित प्रधान डाकघर के डाकपाल सतीश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान डाक विभाग के योजनाओं की जानकारी आम लोगों के बीच शेयर की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना हुई थी. डाक विभाग 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस पर हर साल राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाता है. इस साल की थीम पोस्ट फॉर प्लेनेट, मूविंग ए स्टेप फॉरवार्ड है. 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्टूबर को डाक टिकट दिवस, 12 अक्टूबर को मेल व पार्सल दिवस, 13 अक्टूबर को अंतोदय दिवस मनाया जाएगा. इसको लेकर डाक विभाग ने रविवार से इस सप्ताह की शुरुआत कर दी. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-solar-eclipse-on-october-25-will-bring-happiness-in-the-lives-of-many-zodiac-signs/">धनबाद

:  सूर्यग्रहण  25 अक्टूबर को, कई राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही